जितेंद्र चौहान का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन, महाविद्यालय में खुशी की लहर

1
WhatsApp Image 2026-02-10 at 15.40.32

बिलासपुर। बैरिस्टर ठाकुर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, बिलासपुर के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि महाविद्यालय में कार्यरत तकनीकी सहायक (अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन) जितेंद्र कुमार चौहान का चयन ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता 2025–26 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य दल में हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिसर में हर्ष और उत्साह का वातावरण व्याप्त है।

यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 26 फरवरी 2026 तक भारत नगर क्रिकेट ग्राउंड, अशोक विहार (दिल्ली), विकासपुरी क्रिकेट ग्राउंड, जी-ब्लॉक, तथा सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्रिकेट ग्राउंड, विनय मार्ग, नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से चयनित सिविल सेवा खिलाड़ियों की टीमें हिस्सा लेंगी।

क्रिकेट के प्रति प्रारंभ से ही विशेष रुचि और निरंतर अभ्यास के बल पर जितेंद्र चौहान ने यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपने खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना से न केवल चयनकर्ताओं को प्रभावित किया, बल्कि यह सिद्ध किया कि सेवा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन संभव है। उनका यह चयन युवा कर्मचारियों और छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है कि परिश्रम और समर्पण से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

जितेंद्र चौहान की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. एन. के. चौरे ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह चयन न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि महाविद्यालय और विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को भी राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाने वाला है। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

महाविद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि जितेंद्र चौहान अपनी प्रतिभा और अनुभव के बल पर प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का सशक्त प्रतिनिधित्व करेंगे तथा प्रदेश और संस्थान का नाम रोशन करेंगे। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ सभी ने उनके सफल और यादगार प्रदर्शन की अपेक्षा जताई है।

About The Author

1 thought on “जितेंद्र चौहान का ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन, महाविद्यालय में खुशी की लहर

  1. The expanding curiosity in plant-based solutions has brought CBD https://www.cornbreadhemp.com/collections/thc-gummies into the public eye. From athletes managing post-workout recuperation to professionals dealing with everyday stress, its multifariousness is notable. Accessible in tinctures, balms, and edibles, there is a format for each lifestyle. Caliber matters considerably — scout for organically grown hemp, third-party lab testing, and candid sourcing to make certain you get a secure, productive product.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *