फाइलेरिया उन्मुलन अभियान 10 से 25 फरवरी तक

4
283230bd-75d7-4fcb-87d7-43d3b6fd5c4d

फाइलेरिया उन्मुलन के लिए हर व्यक्ति का दवा सेवन जरूरी

अभियान की सफलता के लिए कलेक्टर ने सौंपी जिम्मेदारी

बिलासपुर, 03 फरवरी 2026/राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में यह अभियान 10 फरवरी से 25 फरवरी तक संचालित किया जाएगा। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि अभियान के दौरान हर आदमी का दवा सेवन सुनिश्चित करना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि फाइलेरिया (हाथी पांव) जैसी गंभीर बीमारी के उन्मूलन के लिए शत-प्रतिशत दवा सेवन बेहद जरूरी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न अधिकारियों को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, नगरीय निकाय, पंचायत, शिक्षा विभाग सहित मैदानी अमले को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिनों को घर-घर जाकर दवा खिलाने और लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्टर ने कहा कि दवा पूरी तरह सुरक्षित है और इसके सेवन से फाइलेरिया से स्थायी बचाव संभव है। दवा सेवन के बाद किसी प्रकार की असहजता होने पर तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि फाइलेरिया उन्मुलन में समाज सेवी संस्थाओं और रोटरी क्लब की अहम भूमिका होगी। सरकारी प्रयासों को जमीन स्तर में पहंुचाने में यह संस्थाएं सेतु का काम करती है। बैठक में नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

4 thoughts on “फाइलेरिया उन्मुलन अभियान 10 से 25 फरवरी तक

  1. naturally like your web site however you need to take a look at the spelling on several of your posts. A number of them are rife with spelling problems and I find it very bothersome to tell the truth on the other hand I will surely come again again.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *