जिला मुख्यालय के लिए चल रही दो बसों पर ब्रेक , तीसरी कभी भी हो सकती है बंद – मुंगेली के लिए सेवाएं बंद करने की तैयारी
भुवन वर्मा बिलासपुर 15 जुलाई 2020

भाटापारा- बलौदा बाजार के लिए चालू हुई तीन बसों में से दो का संचालन बंद कर दिया गया है। मात्र 1 बस ही सेवा दे रही है तो भाटापारा से करहीबाजार चलने वाली बस महज दो दिन बाद ही दम तोड़ गई। बसों के संचालन बंद होने का असर अब भाटापारा से मुंगेली के लिए चल रही बस पर पड़ने लगा है। सवारियों की उपलब्धता नहीं होने से यह बस कभी भी बंद हो सकती है।
सड़क परिवहन सेवा का आठवां दिन भी बीत गया। कोरोना संक्रमण के असर के बाद बंद हुई सड़़क परिवहन सेवा भले अरसे बाद शुरू हुई। कई तरह के सवालों और दर्जनों बैठकों के बाद राज्य सरकार ने इस पर शर्तों की इतनी ज्यादा बंदिश लगाई है कि 6 जुलाई से शुरू हुई यह सेवा कभी भी अनिश्चित काल के लिए बंद की जा सकती है। यात्री क्षमता से आधे की अनुमति, किराया नहीं बढ़ाने की शर्तें पहली बाधा बन रही थी। आशंका के बीच चालू हुई इस बस सेवा पर ब्रेक का लगना चालू हो चुका है। जो चल रही है उनमें ब्रेक कभी भी किसी भी दिन लग सकते है।

अब सिर्फ एक
जिला मुख्यालय के लिए शहर की यात्री परिवहन सेवा कंपनी ने तीन बसों का संचालन 6 जुलाई से चालू किया था। इसे कुछ दिन तो चलाया गया यह सोच कर कि आज नहीं तो कल यात्री मिलेंगे लेकिन यह सोच सच साबित नहीं हो पाई। इसलिए जिला मुख्यालय के लिए दो बसों का संचालन बंद किया जा चुका है। घाटे में चल रही तीसरी बस को कभी भी बंद किया जा सकता है।
यहां 2 दिन बाद ही बंद
रेल सेवा के बंद होने के बाद ग्रामीण अंचल के लिए यात्री भटकते देखे गए। यह हाल अकेले हमारे शहर का ही नहीं पूरे प्रदेश का था। लिहाजा ग्रामीण अंचल के लिए चलने वाली बस सेवा को अनुमति मिली। इसी क्रम में शहर से करही बाजार के बीच चलने वाली बसों का संचालन चालू किया गया लेकिन यह सेवा दो दिन बाद ही वापस लेनी पड़ी क्योंकि यहां के लिए यात्री मिले ही नहीं। कब शुरू होगी यह फिलहाल अनिश्चित है।
यहां के लिए बंद करने की तैयारी
प्रदेश की तीसरी बड़ी कृषि उपज मंडी होने के नाते मुंगेली जिला से किसान और कारोबारी बड़ी संख्या में आते जाते हैं यहां से मुंगेली के लिए भी बसें चलती रही है। प्रतिबंध के बाद भाटापारा मुंगेली के बीच खुली सड़क परिवहन सेवा कभी भी बंद हो सकती है। जिस तैयारी और संख्या के साथ बस स्टैंड पहुंची उनकी संख्या मैं तेजी से कमी आने लगी है। फिलहाल मुंगेली के लिए चल रही परिवहन सेवा यात्रियों के अभाव में कभी भी बंद की जा सकती है।
त्योहार के बाद फैसला
हरेली फिर बाद में तीजा जैसे त्यौहारों के लिए सवारियों के निकलने की उम्मीद के बीच फिलहाल किसी तरह बसें चलाई जा रही हैं। इन दोनों प्रमुख त्योहारों के बाद भी यदि सवारियां नहीं मिली तो बलौदा बाजार, मुंगेली, बिलासपुर और बेमेतरा के बीच चल रही बसों के संचालन बंद करने का फैसला लिया जा सकता है लेकिन स्थिति फिलहाल जैसी है उसे देखते हुए ट्रांसपोर्ट कंपनियों को बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं है।
About The Author


Why just watch? Join the action and make your mark on the battlefield Lucky cola