एसईसीएल मुख्यालय के 8 कर्मियों को सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई
बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले 8 कर्मियों को मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (पर्यावरण/वन विभाग) बी. के. जेना एवं विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रम संघ प्रतिनिधि, अधिकारी और कर्मचारी की उपस्थिति में दिनांक 29.09.2025 को शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।
सेवानिवृत्त होने वालों में समित मुखर्जी, महाप्रबंधक, ईएंडटी , प्रभाकर सहाय, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन), उत्खनन विभाग, रीता त्रिवेदी, मुख्य प्रबंधक, मानव संसाधन/कल्याण विभाग, के. प्रसाद राव, सहायक प्रबंधक (सचिवीय), निदेशक (वित्त) सचिवालय, टी. एन. राव, सहायक अभियंता (ईएंडएम), नगर प्रशासन विभाग, सुभाष कुमार त्रिपाठी, सहायक अभियंता, नगर प्रशासन विभाग , संजय कुमार प्रसाद, वरिष्ठ डीईओ, नगर प्रशासन विभाग, हीरा प्रसाद पटेल, कुक, नगर प्रशासन विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय उप प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।
About The Author


اکنون می توانید با استفاده از خدمات وب سایت شوپی احراز هویت صرافی های ارز دیجیتال را با استفاده از مدارک فیزیکی و معتبر بصورت نامحدود انجام دهید