बिलासपुर से अरविंद दीक्षित को उपाध्यक्ष एवं डॉ सत्यभामाअवस्थी को महिला सचिव की दी गई जिम्मेदारी: छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कान्फीडेरेशन में

26
IMG_4583

रायपुर।पिछले दिनों छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कान्फीडेरेशन (राज्य के वरिष्ठ जनों का प्रतिनिधि संगठन) का चुनाव संपन्न हुआ।प्रान्तीय अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश देवरस एवं महासचिव धनेश सोलंकी निर्वाचित हुए।अध्यक्षीय अधिकारों का प्रयोग करते हुए राज्य कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

छै उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, संगठन सचिव के साथ ही दो महिला सचिव एवं तीन कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन किया गया है। इस गठन में सभी जिलों के प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है। बिलासपुर के साथ ही रतनपुर, रायपुर, दुर्ग, मुंगेली, कोरबा, बालकोनगर, बेमेतरा, कवर्धा, अंबिकापुर, उत‌ई, भिलाई, धनोरा के सदस्य कार्यकारिणी में शामिल हैं। बिलासपुर से अरविंद दीक्षित को उपाध्यक्ष एवं डॉ सत्यभामाअवस्थी को महिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।ज्येष्ठ नागरिक संघ बिलासपुर के सभी सदस्यों ने अपनी प्रसन्नता जाहिर की है और सभी मनोनीत सदस्यों को बधाईयां प्रेषित की हैं।

About The Author

26 thoughts on “बिलासपुर से अरविंद दीक्षित को उपाध्यक्ष एवं डॉ सत्यभामाअवस्थी को महिला सचिव की दी गई जिम्मेदारी: छत्तीसगढ़ वरिष्ठ नागरिक कान्फीडेरेशन में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed