सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवाही में ऑपरेशन थिएटर का जीपीएम CMHO डॉ.रामेश्वर शर्मा के द्वारा किया गया शुभारंभ,
शासकीय अस्पताल मरवाही में होगी अब ऑपरेशन कि सुविधा: स्वास्थ व्यवस्थाओं को मिलेगी नई गति
मरवाही। 21अगस्त2025 को मरवाही विधायक प्रणव कुमार मरपच्ची एवं गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले कि कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवाही में विगत 11 वर्षों के पश्चात् ऑपरेशन थिएटर का शुभारंभ किया गया।
जिसमें सर्जन डॉ. रामेश्वर शर्मा CMHO एवं खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. हर्षवर्धन मेहर के साथ CHC के ओ.टी. स्टॉफ नर्स आकृति नन्द, रेखा गुप्ता ओ.टी. टेक्नीशियन मनीषा सोनवानी एवं वार्ड आया संतोषी वाकरे कि उपस्तिथि में मरीज रामकिशन यादव उम्र 47 वर्ष ग्राम मझगवां एवं मरीज प्रेम ग्वाला उम्र 32 वर्ष ग्राम बगड़ी का हाइड्रोसिल एन.एस.वी.टी. (पुरुष नसबंदी) सी.टी.टी. (महिला नसबंधी) एवं सिजेरियन सेक्शन (एल.एस.सी.एस.) ऑपरेशन कि सुविधा आम जनों को निरन्तर उपलब्ध कराई जावेगी, जिससे मरीजों को अन्यत्र कहीं इलाज के लिए जानें कि आवश्यकता नहीं होगी।
ऑपरेशन थिएटर के सफल संचालन एवं प्रबंधन में डॉ. रजनीश तिवारी, मेडिकल ऑफिसर आशुतोष पांडेय, यूसुफ खान, वरिष्ठ लेखापाल नरेश्वरदास, बी.ई.टी.ओ. सुमन ओट्टी, प्रेम लाल चौहान आर.एच.ओ. जितेन्द्र चतुर्वेदी, श्रीकांत एवं नेमदास सहयोगी के रुप में उपस्थित रहें।
About The Author




Алуминеви Мебели за Хотели и Заведения Столове и фотьойли, Офис столове, Кресла, Бар столове, Пуфове и табуретки, Дивани (заведения / дом)
https://galindoslowriderbikes.com/product/lowrider-bike-shop/
https://shovelhunter.com/index.php/product/1985-fxrs/