श्री पद्माक्षी ग्लोबल स्कूल में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भावपूर्ण प्रार्थना सभा के साथ विविध आयोजन

28
IMG_3326

बिलासपुर।श्री पद्माक्षी ग्लोबल स्कूल में 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एक भावपूर्ण प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शाला के डायरेक्टर डॉक्टर विनोद तिवारी जी डॉक्टर संजना तिवारी जी एवं शाला की प्राचार्या श्रीमती श्वेता सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा ‘गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु’ जैसे श्लोकों का सुंदर उच्चारण किया गया। कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों ने गुरु की महिमा पर आधारित प्रेरणादायक सुविचार, कविताएं और भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी।

इस अवसर पर एक संक्षिप्त लाइव आर्ट का मंचन भी किया गया, जिसमें विद्यालय की छात्रा जयश्री एवं कला शिक्षक सतीश यादव ने गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत रूप में अपनी कला के माध्यम से प्रस्तुत किया । कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण था – विद्यालय की प्राचार्या महोदय का उद्बोधन, जिसमें उन्होंने गुरु के महत्व को समझाते हुए कहा, “गुरु केवल ज्ञान का दाता नहीं, बल्कि जीवन के हर मोड़ पर पथ प्रदर्शक होता है।”

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक विशेष ‘गुरु वंदना दीवार’ भी बनाई गई, जहाँ विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के लिए भावों को शब्दों में लिखा।

यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों में गुरु के प्रति श्रद्धा और सम्मान की भावना को गहराया, बल्कि हमारी भारतीय सांस्कृतिक विरासत को भी सजीव किया।

About The Author

28 thoughts on “श्री पद्माक्षी ग्लोबल स्कूल में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर भावपूर्ण प्रार्थना सभा के साथ विविध आयोजन

  1. Hello my family member! I want to say that this article is amazing, great written and come with almost all important infos. I would like to see more posts like this .

  2. I’d should examine with you here. Which is not one thing I normally do! I enjoy studying a post that will make individuals think. Additionally, thanks for allowing me to remark!

  3. Howdy, i read your blog occasionally and i own a similar one and i was just curious if you get a lot of spam feedback? If so how do you prevent it, any plugin or anything you can advise? I get so much lately it’s driving me insane so any help is very much appreciated.

  4. Whats up very cool blog!! Guy .. Excellent .. Wonderful .. I’ll bookmark your site and take the feeds additionally…I am satisfied to find a lot of helpful information right here in the submit, we want work out more techniques on this regard, thank you for sharing. . . . . .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *