रोका-छेका : पकड़े गए 15 घुमंतू मवेशी ; भेजे गए श्री गोपाल गौशाला, आगे भी जारी रहेगा अभियान
भुवन वर्मा बिलासपुर 08 जुलाई 2020
भाटापारा- रोका छेका अभियान के पहले दिन मंगलवार को नगर पालिका की काऊ कैचर टीम ने मुख्य मार्ग पर घूम रहे 15 मवेशियों को पकड़ा। विधिवत औपचारिकता के बाद इन सभी मवेशियों को स्थानीय श्री गोपाल गौशाला भेज दिया गया।
निकाय क्षेत्र में रोका छेका अभियान की शुरुआत हो चुकी है। नगर पालिका ने अभियान शुरू करने के पहले शहर में मुनादी करवाई और अभियान चालू करने की जानकारी दी। मवेशी मालिकों को सलाह दी गई कि चारागाह के लिए छोड़े जाने और वापसी के बीच और बाद की अवधि में इनका ध्यान रखें। वापसी के बाद इन्हें खुला न छोड़ें अन्यथा टीम के पकड़े जाने पर नियम अनुसार दंड लेकर ही इन्हें वापस छोड़ा जाएगा।
पहले दिन पकड़े गए 15
अभियान के पहले दिन मंगलवार को पालिका की कॉउ कैचर टीम ने मुख्य मार्ग पर घूम रहे हैं 15 आवारा मवेशियों को पकड़ा। अभियान के लिए पर यह टीम दोनों और की सड़कों पर यह कार्रवाई की। पकड़े गए 15 मवेशियों को पहले से तय स्थान श्री गोपाल गौशाला भेजा गया जहां इनके मालिकों के आने के बाद तय अर्थदंड लेकर छोड़ा जाएगा।

लगातार चलेगा अभियान
मंगलवार को अभियान की जानकारी और कार्रवाई के बाद बुधवार की सुबह मुख्य मार्ग पर घुमंतू मवेशियों की संख्या में कमी देखने को मिली। इसके बावजूद टीम यह अभियान आगामी आदेश तक जारी रखेगी। मुख्य मार्गो में अभियान के बाद शहर के भीतरी हिस्सों में टीम दस्तक देगी और बाहर घूम रहे ऐसे मवेशियों को कॉउ कैचर की मदद से अस्थाई ठिकाने तक पहुंचाया जाएगा।
” रोका-छेका अभियान के पहले दिन 15 घुमंतू मवेशियों को पकड़ा गया है इन्हें श्री गोपाल गौशाला में रखा गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा ” – आशीष तिवारी, सीएमओ नगर पालिका परिषद भाटापारा।
About The Author


Unleash your potential and rise as the top player Lucky cola