शैलेश पांडे ने निरीक्षण किया बिलासपुर एयरपोर्ट का

1
IMG-20200708-WA0010

भुवन वर्मा बिलासपुर 08 जुलाई 2020

बिलासपुर के नए एयरपोर्ट का आज निरीक्षण किया। विधानसभा में सभी बिलासपुर के विधायकों ने मुख्यमंत्री जी से बिलासपुर एयरपोर्ट के लिए बजट की मांग किया था राज्य सरकार से 27 करोड़ रुपये आने के बाद बिलासपुर एयरपोर्ट में 3C की मान्यता के लिए मापदंडों के अनुरूप निर्माण और अन्य आवश्यक कार्य लगभग हो चुके है, अब हमारा बिलासपुर एयरपोर्ट कंपल्यास और निरीक्षण के लिए लगभग तैयार है।

केंद्र सरकार और राज्य सरकार की अनुमति के बाद अब शीघ्र बिलासपुर में हवाई सेवा आरंभ हो जाएगी। पूर्व में भी केंद्रीय उड्डयन मंत्री आदरणीय हरदीप पूरी से व्यक्तिगत मिलकर हवाई सेवा शीघ्र प्रारंभ हो इसकी मांग किया था लेकिन बिलासपुर शहर के सभी वर्गों, समाजो, युवा साथियों, राजनीतिक दलों और सभी क्षेत्रों के लोगो की मांग 3C लाइसेंस को लेकर थी इसलिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फण्ड दिया था ताकि हवाई सेवा का लाभ ज्यादा लोगो को मिल सके।

About The Author

1 thought on “शैलेश पांडे ने निरीक्षण किया बिलासपुर एयरपोर्ट का

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *