ED Congress : कांग्रेसियों का जोरदार हंगामा, जमकर नारेबाजी, झूमा झटकी के बीच जलाया नेहरू चौक पर ईडी का पुतला कहा – बहुत हुआ जुल्म

ईडी का पुलता को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में झूमा झटकी
भुवन वर्मा बिलासपुर 11 मार्च 2025
बिलासपुर— एक दिन पहले भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मकान पर ई़डी ने छापा मारा। दिन भर की कार्रवाई में ई़डी की टीम ने 33 लाख रूपया,पेन ड्रायव, जमीनों का कागजात बरामद किया। यद्यपि इस दौरान पुलिस और टीम को भूपेश समर्थकों के भीड़ का सामना करना पड़ा। ईडी की कार्रवाई के खिलाफ विपक्ष को बेवजह परेशान करने और दबाव बनाने के आरोप में आज प्रदेश भर में कांग्रेसियों ने ई़डी का पुतला जलाया।
इसी क्रम में आज बिलासपुर में भी जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी और विजय पाण्डेय की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने नेहरू चौक पर ई़डी का पुतला जलाया। पुतला में प्रधानमंत्री का फोटो भी चस्पा था। यद्यपि कांग्रेसी दोनो बार दो अलग अलग पुतला जलाया। लेकिन पुलिस ने पानी डालकर आग बुझा दिया। पुलिस और कांग्रेसियों की छीना झपटी पुतला टुकड़े टुकड़े में बंट गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार समेत मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और भारत सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
एक दिन पहले भिलाई में ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठिकाने पर रेड कार्रवाई को अंजाम दिया। ई़डी कार्रवाई के खिलाफ आज कांग्रेस ने प्रदेश स्तर पर ईडी का पुतला जलाया। बिलासपुर में भी विजय और विजय की अगुवाई में जमकर नारेबाजी की। नेहरू चौक पर पुतला जलाकर ईडी के खिलाफ आक्रोश जाहिर किया है।
About The Author
