निर्धन कन्या विवाह में सक्षम द्वारा सहयोग

भुवन वर्मा बिलासपुर 05 मार्च 2025
बिलासपुर।सक्षम संस्था द्वारा समाज में विभिन्न प्रकार के सेवा कार्य किए जाते हैं ,टिकरापारा बिलासपुर निवासी सुश्री देविका का विवाह 2 दिन पश्चात होना है ,आर्थिक तंगी से कन्या की माता मानसिक रूप से परेशान थी ,उसने अपनी परेशानी सक्षम के कार्यकर्ताओं को बताइ ,जिससे सक्षम संस्था के संरक्षक श्री चरणजीत सिंह गंभीर ने सहर्ष कन्या के विवाह के लिए आवश्यक वस्त्र एवं आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई,, जिसे सक्षम संस्था के शेफाली घोष ,निर्मल घोष रेखा गुल्ला,मदन मोहन गुल्ला, पूनम पांडेय, राजेश पांडेय, सुमिता दास गुप्ता अनूप कुमार पांडेय ने कन्या पक्ष को सौंपा, सुश्री देविका का एवं उसकी मां ने सक्षम संस्था का आभार प्रकट किया।
About The Author
