पूर्व कांग्रेस विधायक का दामाद बना तस्कर..151KG गांजा जब्त: लग्जरी कार से 30 लाख के गांजे की तस्करी

111
ganja

सारंगढ़/ छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में कांग्रेस के पूर्व विधायक किस्मतलाल नंद के बड़े दामाद सूर्यकांत नाग को ओडिशा से गांजा तस्करी केस में पकड़ा गया है। आरोपी की गाड़ी से 151 किलो गांजा बरामद किया गया है। मामला डोंगरीपाली थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक जब्त गांजे की कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गई है। वारदात में शामिल दोनों आरोपी पकड़े गए हैं। इसमें ड्राइवर क्षमानिधी साहू भी शामिल था। उसी ने सूर्यकांत नाग की कहानी पुलिस को बताई।

क्या था पूरा मामला ?

दरअसल, 20 दिसंबर की रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक सफेद इनोवा को ओडिशा से छत्तीसगढ़ में आते हुए पकड़ा था। इनोवा ड्राइवर और साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए थे। जिस गाड़ी से गांजे की तस्करी की गई है, वह किस्मतलाल नंद के बेटे अंकित नंद की गाड़ी है।

पुलिस ने बताया कि कार में अवैध तरीके से एक हूटर भी लगा था। शक के आधार पर क्षमानिधि साहू को पकड़ा गया। क्षमानिधि ने पुलिस बताया कि वह सूर्यकांत की गाड़ी को बार्डर में पायलेटिंग करते हुए लाया था। इसके एवज में उसने 5 हजार रुपए दिए थे।

आरोपियों को कोर्ट ने भेजा जेल

सारंगढ़ एसपी पुष्कर शर्मा ने बताया कि सूर्यकांत पकड़े जाने के डर से लगातार लोकेशन बदल रहा था। गुरुवार को ओडिशा के बालंगीर में उसकी लोकेशन मिली। इस पर पुलिस ने उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने जेल भेज दिया है।

About The Author

111 thoughts on “पूर्व कांग्रेस विधायक का दामाद बना तस्कर..151KG गांजा जब्त: लग्जरी कार से 30 लाख के गांजे की तस्करी

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *