महतारी वंदन में ‘सनी’ का नाम : फर्जीवाड़ा करने वाला गिरफ्तार, मददगारों की भी छानबीन शुरू

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में महतारी वंदन योजना में सनी लियोन के नाम से बैंक खाता खोल दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी वीरेंद्र जोशी ने अपना आधार और बैंक खाता को डलवा दिया था और फिल्म स्टार सनी लियॉन के नाम से महतारी योजना का लाभ उठा रहा था। मामला उजागर होने के बाद कलेक्टर हरिस एस ने तहसीलदार और महिला बॉल विकास विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर तालूर गांव भेजा।
इस मामले को लेकर कलेक्टर ने कहा कि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमाती जोशी के आईडी से रजिस्टर्ड हुआ था। गांव के वीरेंद्र जोशी नामक व्यक्ति ने जालसाजी कर अवैध तरीके से राशि का आहरण अपने खाते में किया जा रहा था। आरोपी द्वारा शासन के साथ धोखाधड़ी करते हुए सरकार से मिल रहे लाभ को उठा रहा था। इस मामले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद इससे जुड़े अन्य लोगों पर भी एक्शन लिया गया है।
About The Author
