राइस मिलर एसोसिएशन दो फाड़ : एक गुट सरकार से मिला, दूसरे पर सख्ती
रायपुर। खाद्य विभाग की लगातार कार्रवाई के बाद राइस मिलर एसोसिएशन में दो फाड़ हो गया है। एक गुट ने सोमवार को उप मुख्यमंत्री अरूण साव, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल से मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के सभी जिलों और विशेषकर बड़े चावल उत्पादन केंद्रों से राइस मिलरों के प्रतिनिधिमंडल इसमें शामिल थे ।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भी हमारे प्रतिनिधिमंडल ने मिल कर उन्हें राइस मिलरों की समस्याओं से अवगत कराया है। राज्य सरकार को मिलरों की तरफ से हमने प्रतिवेदन दिया था। हमारी जितनी भी मांगें थी, उसे शासन द्वारा संवेदनशीलता के साथ सुना गया। सरकार ने हमारी मांगों पर सकारात्मक रूप से विचार करने का आश्वासन दिया है। छत्तीसगढ़ के राइस मिलर शासन के आश्वासन से पूरी तरह संतुष्ट हैं।
हड़ताल समाप्त करने की घोषणा
प्रतिनिधिमंडल ने कहा, प्रदेश में कुछ निहित स्वार्थी समूह लगातार किसान और मिलरों के विषय में भ्रम फैलाने में लगे थे। आज की बातचीत के बाद उस भ्रम का पूरी तरह से निवारण हो गया है। किसानों के हित में हम सरकार के साथ खड़े हैं। शासन द्वारा खरीदे गए धान का दाना-दाना मीलिंग करने हम प्रतिबद्ध है। प्रदेश की जनता के हित में सभी मिलर काम पर जुट गए हैं। धान का उठाव शुरू हो गया है। हम अपनी हड़ताल समाप्त करने की घोषणा करते हैं।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.
**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.