छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में IAS अफसरों को मिली जिम्मेदारी: कलेक्टर्स से रिपोर्ट लेंगे, योजनाओं की मॉनिटरिंग करेंगे, फिर मुख्य सचिव को देंगे जानकारी

17
bhawan

रायपुर/ छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी 33 जिलों के लिए सीनियर IAS अफसरों को जिम्मेदारी दी है। सचिव स्तर के यह अधिकारी कलेक्टर से जिलों की रिपोर्ट लेंगे। जिले में सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग करेंगे। उन्हें लागू करवाने के लिए काम करें। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर यह जवाबदेही तय की गई है।

सभी अफसर योजनाओं के साथ-साथ विकास कार्यों की भी मॉनिटरिंग करेंगे। जिससे विकास कार्यों को गति दी जा सके। अफसरों को कहा गया है कि, जिलों के प्रभारी सचिव हर महीने कम से कम एक बार अपने प्रभार जिले का दौरा करें। कलेक्टर्स से रिपोर्ट लें। इसके बाद काम कितना हुआ, कितना नहीं इसकी जानकारी मुख्य सचिव को दें।

CM साय का जिला अम्बलगन पी. को मिला

  • सामान्य प्रशासन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, ​​​​​​​सीएम साय के जिले की जिम्मेदारी सचिव अम्बलगन पी. को दी गई है। इनके अलावा अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले को धमतरी जिला का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।
  • इसी प्रकार अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को दुर्ग, ऋचा शर्मा को रायपुर, मनोज कुमार पिंगुआ को बिलासपुर, प्रमुख सचिव निहारिका बारिक को महासमुंद जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।
  • प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को जांजगीर चांपा, सचिव रोहित यादव को कोरबा, सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह को बस्तर, सचिव परदेशी सिद्धार्थ कोमल को बलौदाबाजार-भाटापारा, सचिव अविनाश चंपावत को राजनांदगांव।
  • सचिव प्रसन्ना आर. को कबीरधाम, सचिव अम्बलगन पी. को जशपुर, सचिव आर शंगीता को सारंगढ़- बिलाईगढ़, सचिव रजत कुमार को रायगढ़, सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो को नारायणपुर, सचिव एस. प्रकाश को कोरिया, सचिव अंकित आनंद को बालोद, सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना को बेमेतरा, सचिव भुवनेश यादव को सूरजपुर, सचिव एस. भारतीदासन को मुंगेली जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।
  • सचिव शम्मी आबिदी को कांकेर, सचिव हिमशिखर गुप्ता को गरियाबंद, सचिव मो. कैसर अब्दुलहक को गौरला-पेण्ड्रा-मरवाही, सचिव यशवंत कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज, सचिव भीम सिंह को कोण्डागांव, सचिव शिखा राजपूत तिवारी को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।
  • सचिव नरेन्द्र कुमार दुग्गा को सुकमा, आयुक्त किरण कौशल को सक्ती, संचालक सौरभ कुमार को दंतेवाड़ा, संचालक सुनील कुमार जैन को सरगुजा, विशेष सचिव जयप्रकाश मौर्य को मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, विशेष सचिव सारांश मित्तर को बीजापुर और प्रबंध संचालक रमेश कुमार शर्मा को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया।

About The Author

17 thoughts on “छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में IAS अफसरों को मिली जिम्मेदारी: कलेक्टर्स से रिपोर्ट लेंगे, योजनाओं की मॉनिटरिंग करेंगे, फिर मुख्य सचिव को देंगे जानकारी

  1. Tuklasin ang mga nangungunang online casino na may ranggo para sa 2025. Ihambing ang mga bonus, pagpipilian ng laro, at pagiging mapagkakatiwalaan ng mga nangungunang platform para sa ligtas at kapaki-pakinabang na paglalarocrypto casino

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *