कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, सीएम साय जाएंगे बलौदाबाजार और बालोद

1
cm 01

रायपुर। धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर आज कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर ब्लॉकों में धरना देगी। एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में सभी वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज मोहला मानपुर में शामिल होंगे।  इस दौरान कांग्रेस टोकन, भुगतान समेत अन्य मुद्दों पर प्रदर्शन करेगी।

सीएम साय का बलौदाबाजार दौरा : सीएम विष्णुदेव साय आज बलौदाबाजार और बालोद जिले के दौरे पर रहेंगे।  12 बजे जयस्तंभ चौक में शहीद वीरनारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। 1 बजे सोनाखान में शहीद वीरनारायण सिंह शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान सीएम साय विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.20 बजे बालोद में शहीद वीर नारायण सिंह श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। शाम 5 बजे न्यू सर्किट हाउस में कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्य सहकारी बैंक, जिला सहकारी बैंक की नवीन शाखा का शुभारंभ करेंगे।

निकाय चुनाव के लिए तैयारियां तेज : निकाय चुनाव के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तैयारियां तेज हो गई है। निकाय चुनाव के लिए कल मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। 13 से 20 दिसंबर तक तैयार आरक्षण रोस्टर किया जाएगा। विस सत्र के बाद निकाय चुनाव की घोषणा हो सकती है। पंचायतों के आरक्षण को लेकर भी आयोग की तैयारियां तेज हो गई है।

कांग्रेस की बड़ी बैठक : नगरीय निकाय चुनाव को लेकर 11 दिसंबर को कांग्रेस के शहर और जिला अध्यक्षों की बैठक होगी। PCC चीफ दीपक बैज बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे राजीव भवन में बैठक होगी। नगरीय निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।

छग विधानसभा का शीतकालीन सत्र : छग विधानसभा का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर से शुरू होगा। 16 से 20 दिसंबर तक विस का शीतकालीन सत्र चलेगा। विधायकों ने 850 से अधिक सवाल शीत सत्र में लगाए हैं। विपक्ष के विधायक सरकार को घेरने की तैयारी कर रहे है। सरकार सदन में एक साल की उपलब्धियां गिनाएगी। इस दौरान धान खरीदी, कानून व्यस्था जैसे विषयों पर सदन गरमाएगा।

About The Author

1 thought on “कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, सीएम साय जाएंगे बलौदाबाजार और बालोद

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *