साइबर भवन का उद्घाटन… सीएम बोले- साइबर क्राइम चुनौती, जागरूकता से रोकेंगे

108
saibar

रायपुर/ पुलिस मुख्यालय कैंपस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नए साइबर भवन का उद्घाटन किया है। इस साइबर यूनिट में स्टेट साइबर थाना, साइबर लैब, ऑडियो-वीडियो एनालिसिस लैब समेत अन्य यूनिट रहेगी। यहां आईजी, एसपी से लेकर साइबर कैडर की टीम बैठेगी।

इस मौके पर सीएम साय ने कहा कि साइबर क्राइम आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती हैं। इसे रोकने के लिए हाईटेक तकनीक और जागरूकता जरूरी है। इसके लिए राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, जिसमें साइबर भवन भी अहम है। अक्टूबर में 410 जागरुकता कार्यक्रम में 23 लाख से ज्यादा लोगों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। पुलिस की सहायता के लिए 8 बैंकों के साथ अनुबंध किया गया है। सीएम ने दो एप (सशक्त व समाधान) लॉन्च किया है।

साइबर क्राइम में राज्य पुलिस कर रही अच्छा काम: डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि साइबर क्राइम में राज्य पुलिस अच्छा काम कर रही है। बस्तर में नक्सली सिमट गए हैं। साइबर में अच्छा काम करने वाले टीआई संजय सिंह राजपूत, मनोज नायक, कलीम खान, प्रेम प्रकाश अवधिया, चंद्रशेखर बंजीर और विनय पम्मार और लोगों को जागरूक करने वाले 6 लोगों को सम्मानित किया।

About The Author

108 thoughts on “साइबर भवन का उद्घाटन… सीएम बोले- साइबर क्राइम चुनौती, जागरूकता से रोकेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed