साइबर भवन का उद्घाटन आज, सीएम साय जाएंगे दिल्ली, औद्योगिक नीति कार्यशाला

रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज नवा रायपुर में साइबर भवन उद्घाटन और एमओयू निषादन समारोह में शामिल होंगे। साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 की शुरुआत होगी। हाईटेक साइबर लैब में जटिल साइबर अपराधों की विवेचना होगी। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय परिसर में विभागीय बैठक लेंगे। इसके बाद सीएम साय शाम 4 से 5 बजे नवीन औद्योगिक नीति पर आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेंगे।
CM विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा : सीएम साय आज शाम दिल्ली के दौरे पर जाएंगे। शाम 6 बजे रायपुर स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से रवाना होंगे। इस दौरान वे दिल्ली में पार्टी के आला नेताओं से मुलाकात करेंगे। रात्रि छत्तीसगढ़ सदन में विश्राम करेंगे।
प्रदेशभर के दिव्यांगों प्रदर्शन : प्रदेशभर के दिव्यांगों का राजधानी रायपुर में प्रदर्शन जारी है। 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिव्यांग संघ का प्रदर्शन कर रहे हैं। टिकरापारा साहू भवन के सामने देर रात से सड़क पर बड़ी संख्या में दिव्यांग धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शन के दौरान दिव्यंगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
About The Author
