राज्यपाल रमेन डेका से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य भेंट की

12
cm say

रायपुर: राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सौजन्य भेंट की। सीएम ने X पर लिखा, आज राजभवन में माननीय राज्यपाल श्री रमेन डेका जी से सौजन्य मुलाकात हुई। आदरणीय राज्यपाल जी से राज्य हित से जुड़े विविध विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई।

बता दें कि आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। दोपहर तीन बजे से यह बैठक महानदी भवन यानी मंत्रालय में होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होने के बाद मुहर लगने की संभावना है। बताया जा रहा है कि बैठक में धान खरीदी की व्यवस्था को लेकर चर्चा हो सकती है।

About The Author

12 thoughts on “राज्यपाल रमेन डेका से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सौजन्य भेंट की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *