धान खरीदी के खिलाफ आंदोलन का ऐलान : पीसीसी चीफ बैज बोले- धान खरीदी में हो रहा भ्रष्टाचार, नहीं हो रहा है पूरा भुगतान

11
deepak

रायपुर। छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज ने धान खरीदी के संबंध में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। बैज ने कहा कि, धान खरीदी में धांधली हो रही है, जिसकी जांच के लिए कांग्रेस निगरानी समिति गठित करेगी। कांग्रेस ने सरकार पर किसानों को 31 सौ का भुगतान नहीं करने का आरोप लगाया।

प्रेस कांफ्रेंस में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि, धान खरीदी करने में सरकार की नीयत साफ नहीं है। किसानों से 31 सौ में धान खरीदी का वादा कर BJP सत्ता में आई है। लेकिन 21 क्विंटल धान की खरीदी कहीं नहीं हो रही है। आगे बैज ने कहा कि, किसानों को 23 सौ रुपए के मान से राशि दी जा रही है। कांग्रेस धान खरीदी पर बड़ा आंदोलन करेगी। धान खरीदी में बड़े भ्रष्टाचार होने की संभावना है। कांग्रेस धान खरीदी पर जिला स्तर पर निगरानी समिति बनाएगी। समिति खरीदी केंद्रों में जांच करने जाएगी।

About The Author

11 thoughts on “धान खरीदी के खिलाफ आंदोलन का ऐलान : पीसीसी चीफ बैज बोले- धान खरीदी में हो रहा भ्रष्टाचार, नहीं हो रहा है पूरा भुगतान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed