पीएम मोदी के दौरे से पहले चंडीगढ़ में 2 नाइट क्लबों के पास धमाके, बाइक सवार हमलावरों ने फेंके देसी बम
चंडीगढ़ मंगलवार की सुबह दो धमाके हुए है। यहां धमाके चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में दो नाइट क्लबों के बाहर धमाके हुए हैं। इन धमाकों के बाद हड़कंप मचा हुआ है और आलाधिकारी मौके पर है और मामले की जांच कर रहे है।
जानकारी के मुताबिक, ये धमाके आज सुबह करीब साढ़े 4 बजे हुए है। घटनास्थल पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बम फेंकने वाले दो लोग बाइक पर सवार होकर आए थे। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने घटना स्थल से सबूत भी बरामद कर लिए हैं।
3 दिसंबर को चंडीगढ़ का दौरा करेंगे पीएम मोदी
दरअसल, पीएम मोदी 3 दिसंबर को चंडीगढ़ का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री के आने से पहले PM की सुरक्षा के लिए टीम को चंडीगढ़ बुलाया गया है। पुलिस का कहना है कि दहशत फैलाने के इरादे से धमाके किए गए हैं। चंडीगढ़ के जिस इलाके में धमाका हुआ है,वह एक प्राइम एरिया माना जाता है। इलाके के आसपास कई केंद्रीय संस्थान इसके नजदीक हैं। सेक्टर 26 का थाना इस इलाके के कुछ दूरी पर है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पहले भी हुआ है धमाका
चंडीगढ़ में धमाके का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी चंडीगढ़ के सेक्टर-10 के पॉश एरिया में रिटायर्ड प्रिंसिपल के घर पर ग्रेनेड फेंकने का मामला सामने आया था। आरोपी ऑटो में सवार होकर आए थे। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.