भाजपा का सदस्यता अभियान : सांसद-विधायकों पर कार्यकर्ता भारी, माननीय लक्ष्य से पिछड़े

रायपुर। प्रदेश भाजपा संगठन ने अपने सदस्य अभियान में विधायकों को दस-दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। इस अभियान में आधे से ज्यादा विधायक फिसड्डी साबित हुए हैं। एक तरफ विधायक लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा के कई कार्यकर्ता ऐसे हैं, जो विधायकों का लक्ष्य प्राप्त करने में सफल हो गए हैं। इन कार्यकर्ताओं ने दस से 12 हजार तक सदस्य बनाने का कमाल कर दिया है।
इन कार्यकर्ताओं के साथ ही तीन हजार या इससे ज्यादा सदस्य बनाने वालों का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मान करवाया जाएगा। इनको मुख्यमंत्री के साथ भोजन करने का मौका भी मिलेगा। प्रदेश भाजपा संगठन ने इस बार सितंबर में जब सदस्यता अभियान का प्रारंभ किया तो यह ऐलान किया गया था, जो भी कार्यकर्ता तीन हजार या इससे ज्यादा सदस्य बनाने का काम करेंगे, उनका सम्मान किया जाएगा और उनको मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ भोजन करने का मौका मिलेगा। इसके बाद कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जोर-शोर से जुटे और अब कई कार्यकर्ता तीन हजार या इससे ज्यादा सदस्य बनाने में सफल हो गए हैं। कई कार्यकर्ता तो इतने तेज निकले हैं इनके खाते में पांच से दस हजार सदस्य हो गए हैं।
About The Author


Khám phá các sòng bạc trực tuyến hàng đầu được xếp hạng năm 2025. So sánh tiền thưởng, lựa chọn trò chơi và độ tin cậy của các nền tảng hàng đầu để có trải nghiệm chơi game an toàn và bổ íchhoạt động casino