न्यायधानी में खेल उत्सव का भव्य आयोजन 19 अक्टूबर से

0

बिलासपुर | न्यायधानी बिलासपुर में रूतिक फाउंडेशन द्वारा खेल उत्सव का आयोजन 19 अक्टूबर 2024 को किया जा रहा है | इस अवसर पर खिलाड़ियों के लिए स्केटिंग, स्विमिंग, कबड्डी, आर्चरी और ताइक्वांडो जैसे खेलों का आयोजन किया जा रहा है |

आयोजकों ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन 19 अक्टूबर 2024 से 28 नवंबर 2024 तक किया जा रहा है | उन्होंने कहा कि हम खेल के माध्यम से खिलाड़ियों और युवाओं को सशक्त बनाने में सहभागी बनाने की कोशिश कर रहे हैं | आप सभी को ज्ञात है कि खेल के क्षेत्र में हमारा प्रदेश और देश लगातार उन्नति कर रहा है और विभिन्न खेलों में भाग लेकर पदक प्राप्त कर रहे हैं |

यह सभी खेल विभिन्न स्थान पर खेले जाएंगे, जो कुछ इस प्रकार है :-
1) स्केटिंग : होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल बिलासपुर

2) स्विमिंग :- द जैन इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर

3) कबड्डी :- कबड्डी प्रशिक्षण केंद्र चिंगराजपारा, बिलासपुर

4) आर्चरी :- खेल परिसर, सरकंडा, बिलासपुर

5) ताइक्वांडो :- खेल परिसर, सरकंडा, बिलासपुर

कार्यक्रम का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 28 नवंबर 2024 को लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में संपन्न होगा |

प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन समिति से रोहन शाह, राजेश कुमार शाह, वीरेन नागवंशी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहें |

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed