हरियाणा में 90 सीटों पर वोटिंग: विनेश फोगाट की सीट पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायत, BJP कैंडिडेट से धक्कामुक्की; रोहतक-भिवानी में झड़प

1

चंडीगढ़/ हरियाणा में 90 सीटों पर वोटिंग जारी है। सुबह 9 बजे तक 9.53% मतदान हुआ। सबसे ज्यादा वोटिंग 12.71% जींद जिला में तो सबसे कम वोटिंग पंचकूला जिला में हुई। यहां 4.08% ही मतदान हुआ है। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी। रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।

कुरुक्षेत्र से BJP के सांसद नवीन जिंदल घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंचे। भिवानी में पोलिंग बूथ पर झड़प हो गई। यहां कमल प्रधान नाम के व्यक्ति ने कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध के कार्यकर्ताओं पर हाथपाई के आरोप लगाए हैं। कमल ने खुद को BJP का एजेंट बताया है।

अब तक के 4 अपडेट्स…

  • रोहतक के महम से हरियाणा जनसेवक पार्टी (HJP) के उम्मीदवार एवं पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने कांग्रेस कैंडिडेट बलराम दांगी के पिता पर हमले का आरोप लगाया। धक्कामुक्की में उनके कपड़े फट गए।
  • सोनीपत-पंचकूला में EVM मशीन खराब होने की शिकायत मिली। इससे वोटिंग आधे घंटे देर से शुरू हो पाई।
  • जींद के जुलाना में बूथ कैप्चरिंग की शिकायत मिली। सूचना मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनका विरोध किया। इस बीच धक्कामुक्की भी की।
  • कैथल जिला के पुंडरी के ढांड गांव के बूथ नंबर 22 पर व्यक्ति ने 2 बार वोट डालने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे बाहर निकाला। इसके बाद चुनाव आयोग की टीम मौके पर पहुंची।

About The Author

1 thought on “हरियाणा में 90 सीटों पर वोटिंग: विनेश फोगाट की सीट पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायत, BJP कैंडिडेट से धक्कामुक्की; रोहतक-भिवानी में झड़प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *