सीएम साय युवा उत्सव में होंगे शामिल, आज से चलेगी वन्देभारत एक्सप्रेस, साय कैबिनेट की बैठक आज
रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट ‘सीजी की बड़ी खबरें’ में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
सीएम साय युवा उत्सव में होंगे शामिल : सीएम साय आज युवा उत्सव 3.0- राइजिंग भारत 2047 के कार्यक्रम में शिरकत करेगें। जिसके लिए 10:20 मुख्यमंत्री निवास से पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के लिए रवाना होगें। 10.30 से युवा उत्सव 3.0- राइजिंग भारत 2047 कार्यक्रम की शुरुआत होगी। इसके बाद 11 बजे मंत्रालय अटल नगर नवा रायपुर के लिए रवाना होगें।
आज से चलेगी वन्देभारत एक्सप्रेस : आज से नियमित दुर्ग से विशाखापटनम वन्देभारत एक्सप्रेस चलेगी। यात्री 11 घंटे का सफ़र अब 8 घंटे में तय कर सकेंगे। 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया था। सप्ताह में 6 दिन चलेगी ट्रेन। वन्देभारत एक्सप्रेस रायपुर, महासमुंद, खरियाररोड, कांटाबांजी, तितलागढ़, केसिंगा, रायगढ़, पार्वतीपुरम और विजयनगरम में ट्रेन हाल्ट करेगी।
साय कैबिनेट की बैठक : सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। नवा रायपुर मंत्रालय में सुबह 11.30 बजे से कैबिनेट की बैठक शुरू होगी। इस दौरान कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मंजूरी देगें। कैबिनेट की बैठक में अहम विषयों पर चर्चा होगी। 3 बजे मंत्रालय से सीएम हाउस के लिए रवाना होगें।
डिप्टी सीएम साव विदेश यात्रा से लौटे : उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज आठ दिवसीय अमेरिका दौरे से छत्तीसगढ़ लौटे। पहले विदेश यात्रा से उनकी वापसी पर रायपुर एयरपोर्ट में बड़ी तादाद में डिप्टी सीएम अरुण साव के स्वागत के लिए समर्थक और भाजपा नेता पहुंचे। पीडब्ल्यूडी विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह के साथ 9 सितंबर से अमेरिका दौरे पर थे। डिप्टी सीएम साव,न्यूयॉर्क, वाशिंगटन और सेन फ्रांसिस्को में सड़क और भवन निर्माण परियोजनाओं का भ्रमण किया.एशियन डेवलपमेंट बैंक के आमंत्रण पर डिप्टी सीएम साव अमेरिका दौरे पर थे।
About The Author



Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.