छत्तीसगढ़ में 80 से ज्यादा नेताओं पर क्रिमिनल केस:डिप्टी CM, 2 मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री-विधायकों का भी नाम; अब सुसाइड केस में फंसे पूर्व मंत्री

0

रायपुर/ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ बालोद के डोंडी थाने में 9 सितंबर को हेड मास्टर सुसाइड केस में FIR दर्ज की गई है। वहीं भिलाई विधायक बलौदाबाजार हिंसा मामले में जेल में बंद हैं। कांग्रेस ने इसे बदले की राजनीति करार दिया है।

हालांकि यही दो नेता नहीं हैं, जिन पर मामले दर्ज हुए हैं। इनके अलावा पूर्व CM भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय और JJCJ प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी सहित डिप्टी CM विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल का भी नाम शामिल है।

राजनीतिक एक्सपर्ट और ADR की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 80 से ज्यादा दागी राजनेता हैं। इनमें कांग्रेस, BJP, JCCJ, AAP, GGP, JJP, गण सुरक्षा पार्टी, BSP, LJP, बलिराजा पार्टी, CPI, SP. छत्तीसगढ़ समाज पार्टी, छत्तीसगढ़ महतारी पार्टी से जुड़े नेता हैं।

छत्तीसगढ़ के बालोद में हेड मास्टर सुसाइड केस में पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। कांग्रेस नेता की अग्रिम जमानत याचिका जिला सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी है। इस मामले में अब तक 3 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने और ब्लैकमेल करने का आरोप है। इस मामले में जांच लंबित है। सीडी कांड के अलावा पूर्व सीएम पर महादेव सट्‌टा ऐप के प्रमोटर्स से पैसे लेने का आरोप है। इस मामले की EOW ने FIR दर्ज की है। भूपेश बघेल सीडीकांड में जेल जा चुके हैं।

कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर पांच केस दर्ज हैं। इनमें 3 केस शासकीय संपत्ति को नुकसान करने और रास्ता बाधित करने का है। उनके खिलाफ कोयला घोटाला और कथित MMS मामले की भी जांच चल रही है। लोगों को भड़काने के केस में वर्तमान में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव जेल में है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed