केंद्र से मांगे पैसे: मेयर ने रशिया में हुए एमओयू की जानकारी गडकरी को दी
रायपुर/ मास्को से भारत लौटे मेयर एजाज ढेबर ने शनिवार को नागपुर में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने मास्को प्रवास और रायपुर में लाइट मेट्रो ट्रेन चलाने के लिए वहां हुए एमओयू की जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने शहर के विकास के लिए केंद्रीय मंत्री से राशि भी मांगी।
इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट मीट में मास्को के मेयर और ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के साथ लाइट बुलेट ट्रेन के लिए हुए ओएमयू पर रायपुर में जबर्दस्त बवाल मचा था। नगरीय प्रशास मंत्री अरुण साव, पश्चिम विधायक राजेश मूणत समेत भाजपा नेताओं ने इस एमओयू को अवैध बताया था।
उन्होंने आरोप लगाया था कि महापौर को एमओयू करने का अधिकार ही नहीं है। वे निजी प्रवास पर मास्को गए हैं। इस विवाद के बाद मेयर ने मीडिया में एमओयू की जानकारी दी थी। भारत लौटने के बाद मेयर ढेबर ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और उन्हें एमओयू की जानकारी दी। मेयर ने कहा कि यह एमओयू एक तरह से विधिवत आमंत्रण है।
About The Author



Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.
I appreciate the balanced perspective you provided here.