क्रीड़ा भारती का प्रतिनिधिमंडल मिला सीएम साय से : खिलाड़ियों को अलंकरण प्रदान करने के लिए जताया आभार
रायपुर। आज क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। मंडल ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को अलंकरण प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया और उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन समिति गठन किए जाने के लिए आभार प्रकट किया। मंडल ने खेल मंत्री टंकराम के प्रति भी आभार व्यक्त किया। सरकार ने खिलाड़ियों के हित में लिए गए निर्णयों के लिए आभार जताया।
खेल महोत्सव आयोजित करने का किया आग्रह
छतीसगढ़ में खेल संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए राज्य खेल महोत्सव आयोजित करने का आग्रह किया। प्रतिनिधिमंडल में छतीसगढ़ प्रांत के अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय, प्रांत उपाध्यक्ष नीता डुमरे, हर्षा साहू, छगन सोनवानी, सौरव सोनी और सतीश यादव मौजूद रहे।
About The Author



Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.