बस्तर दौरे पर होंगे सीएम साय, डिप्टी सीएम साव बिलासपुर में जनसमस्या निवारण पखवाड़ा कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा…
सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार को बस्तर दौरे पर जाएंगे। वहीं डिप्टी सीएम अरुण साव आज बिलासपुर दौरे पर जाएंगे। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में कल फिर से शुरू बीजेपी का सहायता केंद्र होगा।
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार को बस्तर दौरे पर जाएंगे। वे सुबह 11 बजे जगदलपुर के लिए होंगे रवाना और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इसके बाद वे राजस्व कार्यालय। का लोकार्पण करेंगे और महारानी अस्पताल में अन्नपूर्णा रसोई घर का भी शुभारंभ करेंगे। उसके बाद जिला स्तरीय महिला सम्मेलन मे हिस्सा लेंगे।
डिप्टी सीएम जाएंगे बिलासपुर
डिप्टी सीएम अरुण साव आज बिलासपुर दौरे पर जाएंगे। जहां वे कई कार्यक्रम मे शामिल होंगे। इसके अलावा वे जनसमस्या निवारण पखवाड़ा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। साथ ही वे एक पेड़ मां के नाम अभियान मे भी शामिल होंगे।
कल से शुरू होगा बीजेपी का सहायता केंद्र
राजधानी रायपुर स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में कल फिर से शुरू बीजेपी का सहायता केंद्र होगा। जहां सरकार के मंत्री जनता की समस्या सुनेंगे। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करेंगे। 2 अगस्त को वे कार्यकर्ता और जनता से मुलाकात करेंगे।
जालसाजों ने बनाई सीएम साय की फर्जी आईडी
छत्तीसगढ़ में जालसाजों ने कई सायबर फ्रॉड से जुड़ी बड़ी घटनाएं हुई है। इसी कड़ी में जालसाजों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम से फर्जी आईडी बना कर लोगों को भेज फ्रेंड रिक्वेस्ट रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही रेंज साइबर थाने में केस दर्ज किया गया है।
About The Author



Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.