70 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 655 करोड़: CM साय आज लॉन्च करेंगे महतारी वंदन ऐप, बस्तर को देंगे 8 करोड़ 35 लाख

507

जगदलपुर/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 6वीं किस्त जारी कर रक्षाबंधन से पहले त्योहार का तोहफा देंगे। CM साय जगदलपुर जिला स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल होंगे। कृषि कॉलेज के ऑडिटोरियम में महिला सम्मेलन में महतारी वंदन ऐप लॉन्च करेंगे।

इसके साथ ही CM साय बस्तर जिले को 8 करोड़ 35 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के 2752 स्व सहायता समूहों को वित्तीय समावेशन के तहत 100 करोड़ का बैंक लोन वितरण करेंगे। उद्योग विभाग, श्रम विभाग सहित अन्य विभाग के हितग्राहियों को सामग्री वितरण करेंगे। एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण भी करेंगे।

About The Author

507 thoughts on “70 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 655 करोड़: CM साय आज लॉन्च करेंगे महतारी वंदन ऐप, बस्तर को देंगे 8 करोड़ 35 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed