सीएम साय बालोद और रायगढ़ दौरे पर, कांग्रेस विधायक दल की बैठक, जांच समिति की प्रेस कॉन्फ्रेंस

1

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बालोद और रायगढ़ जिले के दौरे पर रहेंगे। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेश में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 10:35 पर रायपुर से बालोद के लिए रवाना होंगे। बालोद के जामडी पाटेश्वर आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद 12:15 पर बालोद से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। रायगढ़ में दोपहर 1:35 पर ग्राम बनोरा में गुरु दर्शनम कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समाप्ति के बाद शाम 4:10 पर रायगढ़ से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

कांग्रेस विधायक दल की बैठक : आज शाम 7 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी। मानसून सत्र को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। 22 जुलाई से मानसून सत्र शुरू हो रहा है। कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवा, खाद-बीज के मुद्दे पर चर्चा होगी। बैठक में 24 जुलाई विधानसभा घेराव को लेकर भी रणनीति बनाई जाएगी।

कांग्रेस जांच समिति की प्रेस कॉन्फ्रेंस : बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस द्वार गठित जांच समिति आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। दोपहर 12:30 राजीव भवन में जांच समिति प्रेस वार्ता करेगी। प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, समिति अध्यक्ष डॉ शिव डहरिया कवर्धा, राजनांदगांव मामले की जांच समिति के अध्यक्ष इंद्र शाह मंडावी साथ ही दलेश्वर साहू भी मौजूद रहेंगे। प्रेसवार्ता के माध्यम से बलौदाबाजार में हुई हिंसा में कांग्रेस अपनी जांच रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को सौंपेगी।

About The Author

1 thought on “सीएम साय बालोद और रायगढ़ दौरे पर, कांग्रेस विधायक दल की बैठक, जांच समिति की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *