केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक : सीएम साय ने मांगी ज्यादा वित्तीय सहायता, आयोग के अध्यक्ष ने राज्य की तरक्की को सराहा
16 वें केंद्रीय वित्त आयोग का प्रतिनिधि मंडल राजधानी रायपुर पहुंची है। केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते अधोसंरचना में अतिरिक्त व्यय भार आता है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 16 वें केंद्रीय वित्त आयोग का प्रतिनिधि मंडल राजधानी रायपुर पहुंची है। जहां सीएम विष्णु देव साय ने 16 वें वित्त आयोग के चेयरमैन डॉ. अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में वित्त आयोग के दल से मुलाकात की। केंद्रीय वित्त आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि, राज्य की कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के चलते अधोसंरचना में अतिरिक्त व्यय भार आता है। माओवादी प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे है।
उन्होंने आगे कहा कि, नियद नेल्लानार योजना के अंतर्गत इन क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कार्य कर रहे हैं। माओवाद पर अंकुश लगाने की दिशा में प्रदेश में प्रभावी कार्य किया जा रहा है। केंद्रीय वित्त आयोग से राज्य को अधिक वित्तीय सहायता प्राप्त हो तो निश्चित ही लोकहित कार्यों को बड़े पैमाने पर बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि, विकसित भारत के साथ ही विकसित छत्तीसगढ़ तैयार करने के लिए हम काम कर रहे हैं। देश तेजी से आर्थिक महाशक्ति बन रहा है और इसके लिए छत्तीसगढ़ भी पूरी मेहनत से काम कर रहा है। हमारी अपेक्षा है केंद्रीय वित्त आयोग छत्तीसगढ़ के हमारे विजन को बढ़ने में अधिक वित्तीय सहायता प्रदान करें।
About The Author



Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplayBonus offer.