ऑक्सीजन प्लांट 2 साल से बंद : मंत्री श्याम बिहारी बोले- जल्द चालू किया जाएगा, 10 दिन के अंदर 500 डॉक्टरों की होगी भर्ती

1

रायपुर- कोविड-19 के समय में DKS अस्पताल में नया ऑक्सीजन प्लांट खोला गया था। लेकिन 2 साल से यह बंद चल रहा है। इसी मामले को लेकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, कोरोना के समय आक्सीजन की डिमांड बढ़ गई थी। डीकेएस सहित कई अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट लगाया गया था। हालांकि कुछ कारणों के चलते यह चालू नहीं हो पाया है। रिपेयर और मेंटनेंस के लिए वेंडर को टेंडर दिया गया है। जल्द से जल्द इसे चालू किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि, 10 दिनो के भीतर 500 बॉन्ड डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी। पीएससी के माध्यम से हर रोज डॉक्टरों भर्ती होगी। निचले स्तर पर भी भर्ती की जाएगी। उरला में दो नवजात की मृत्यु को लेकर कहा कि, कल इस घटना की सूचना आई थी। तत्काल जांच के निर्देश दिए गए हैं। एक दो घंटे में जांच रिपोर्ट भी आ जाएगी, कार्यवाही भी होगी

About The Author

1 thought on “ऑक्सीजन प्लांट 2 साल से बंद : मंत्री श्याम बिहारी बोले- जल्द चालू किया जाएगा, 10 दिन के अंदर 500 डॉक्टरों की होगी भर्ती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *