छत्तीसगढ़ में आज हैवी रेन का ऑरेंज अलर्ट:सरगुजा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अब तक 160.9 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी

1

रायपुर/ छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में आज बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने रायपुर समेत 4 संभागों के लिए मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, सरगुजा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। रायपुर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। गुरुवार को जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में झमाझम बारिश हुई है।

दंतेवाड़ा में आकाशीय बिजली गिरने से 7 मवेशियों की मौत हो गई। वहीं, रायगढ़ में गुरुवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली और 4 दिन बाद फिर तेज बारिश हुई। इसके चलते गर्मी से राहत मिली है। रायपुर समेत कई जिलों में कल बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन मौसम शुष्क ही रहा।

About The Author

1 thought on “छत्तीसगढ़ में आज हैवी रेन का ऑरेंज अलर्ट:सरगुजा संभाग में हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अब तक 160.9 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed