छत्तीसगढ़ में जल्द हो सकता है कैबिनेट विस्तार: बदले जा सकते हैं 2 मंत्री; आज दिल्ली में पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम साय
रायपुर/ छत्तीसगढ़ में जल्द ही साय सरकार की कैबिनेट का विस्तार हो सकता है। वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफा दे चुके हैं। उनकी कैबिनेट में जगह खाली है। इसके अलावा मौजूदा मंत्रियों में से किन्हीं 2 को बदले जाने पर भी विचार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सोमवार रात दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात होगी। इस दौरान CM साय प्रदेश मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे। CM का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात का कार्यक्रम भी समय तय हो सकता है।
About The Author


