दुर्ग में बछड़े का कटा सिर मिलने पर बवाल: देर रात हिंदू संगठनों ने घेरा थाना, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बोली-कुत्ता ले आया था
दुर्ग/ दुर्ग जिले के गया नगर इलाके में बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने पर जमकर बवाल हुआ। हिंदू वादी संगठनों ने इसे विशेष समुदाय के लोगों की करतूत बताते हुए देर रात कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। विरोध इतना बढ़ गया कि उन्हें शांत कराने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि एक कुत्ता मरे हुए बछड़े का सिर ले आया था। इस घटना को लोगों ने दूसरे रूप में ले लिया।
लाठीचार्ज के विरोध में आज दुर्ग के शीला होटल से कलेक्ट्रेट परिसर तक हिंदूवादी संगठन ने प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। बता दें कि गया नगर पानी टंकी के पास रविवार को एक बछड़े का कटा सिर मिला। इसके बाद वहां के लोगों सहित हिंदूवादी संगठनों के नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने इस घटना को विशेष समुदाय के लोगों द्वारा करने का आरोप लगाते हुए पटेल चौक पर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
About The Author



Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycrypto casino.