99 प्रतिशत रहा प्रयास अकादमी का परीक्षा परिणाम
बिलासपुर। घोषित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के परीक्षा परिणाम में प्रयास अकादमी, राजकिशोर नगर मोपका, बिलासपुर का परिणाम 99% रहा। इस शानदार उपलब्धि ने संस्था को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। संस्था के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गौरव बढ़ाया। प्रमुख विद्यार्थियों में अक्षिता शर्मा ने 90%, अक्षत सिंह ने 86%, ज्योति यादव ने 83%, निवेदिता केशरवानी एवं येशु कुमार यादव ने 80%, पूजा खुसवाहा ने 79%, आयुषी मिंज ने 78% अंक प्राप्त किए। वहीं हर्ष राठौर सहित कई विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक अर्जित कर संस्था का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन डॉ. सचिन यादव ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।प्राचार्य डॉ. पद्माकर ने भी सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट शिक्षण कार्य की सराहना की।संस्था परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प लिया।
About The Author

