डीआरजी के जवानों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए नक्सली मुठभेड़ में 8 लाख के इनामी दो माओवादी को मार गिराए
भुवन वर्मा, बिलासपुर 21 मई 2020
दंतेवाड़ा । वैश्विक महामारी के संघर्ष के बीच हमारे जवानों ने दो कोरोना रूपी कुख्यात नक्सलियों को मार गिराया है । जिसमें से एक 8 लाख का इनामी कमांडर रहा है।
पुलिस ने जिन दो माओवादियों को मार गिराया है . पुलिस ने दोनों नक्सलियों का शव बरामद कर लिया है. शव के पास से दो भरमार बंदूक भी बरामद की गई है.
बताया जा रहा है कि डीआरजी की टीम सर्चिंग पर निकली थी. इसी दौरान तुमनार और बांगापाल के जंगल में उनकी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से तकरीबन घंटे भर तक फायरिंग होते रही. इस गोलीबारी में डीआरजी के जवानों ने नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं बाकी के नक्सली मौके से भाग खड़े हुए.
जो दो नक्सली मारे गए हैं उनमें एक का नाम रिशु इस्तम बताया जा रहा है, जो कि नक्सलियों के प्लाटून 16 का कमांडर था. वहीं मारा गए दूसरे नक्सली की शिनाख्त माटा पीडियाकोट, जनमिलीशिया कमांडर के रुप में हुई है. शव के पास से दो भरमार बंदूक बरामद हुई है. दोनों का शव दंतेवाड़ा मुख्यालय लाया जा रहा है.
About The Author


Discover endless fun with our top-rated multiplayer games – join now Lucky cola