छग सनातन दशनाम गोस्वामी समाज 12 म़ई को रायपुर में आद्य शंकराचार्य जयंती मनायेगा
इस प्रांतीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव व विजय शर्मा अतिथि होंगे
रायपुर. छत्तीसगढ़ सनातन दशनाम गोस्वामी समाज द्वारा 12 मई को शहीद स्मारक भवन रायपुर में प्रदेश स्तरीय आद्य शंकराचार्य जयंती मनायी जायेगी । इस भव्य समारोह में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्य अतिथि के रूप में आना स्वीकार कर लिया है । कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप मे छग के उप मुख्यमंत्री द्वय माननीय अरुण साव एवं माननीय विजय शर्मा सहित मंत्री बृजमोहन अग्रवाल एवं मोतीलाल साहू, महंत रामसुंदर दास दुधाधारी मठ, डॉ.महेश गिरि जी दिल्ली, महंत श्री सच्चिदानंद गिरि जी दिल्ली उपस्थित रहेंगे।
12 मई को कार्यक्रम का शुभारंभ
मंत्रोच्चार व पूजाअर्चना से होगा और गोस्वामी समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। उसके उपरांत समाज द्वाराअतिथियों का आतिशी स्वागत , गोस्वामी समाज की प्रतिभाओं का सम्मान, सामाजिक युवक युवती परिचय सम्मेलन आदि संपन्न होगा । इस पावन अवसर पर आद्य शंकराचार्य जी पर सम्मानित अतिथि गण अपना सारगर्भित उदबोधन देंगे ,जो समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगा।
प्रांतीय संरक्षक द्वय लिल्लार पुरी, चित्रसेन गिरि जी, प्रांतीय अध्यक्ष प्रभाकर बन एवं जिला अध्यक्ष रायपुर वेद पुरी जी, जिला अध्यक्ष व प्रांतीय उपाध्यक्ष महेंद्र भारती गोस्वामी ने इस शुभ अवसर पर समाज के सभी लोगों से अपील की हैं कि अधिकाधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ावें। उक्त जानकारी महेन्द्र भारती गोस्वामी ने दी है।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino.