CG ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को लगा एक और बड़ा झटका, चुनाव के एक दिन पहले पूर्व सीएम भूपेश की करीबी इस महिला नेता ने थामा BJP का दामन
दुर्ग। लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता इस्तीफा देकर भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। इस बार छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के गढ़ और उनके गृहग्राम पाटन में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पाटन की जनपद पंचायत अध्यक्ष रामबाई सिन्हा कांग्रेस का साथ छोड़कर BJP में शामिल हो गई है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के एक दिन पहले जनपद पंचायत के बीजेपी में शामिल होने के बाद प्रदेश की सियासत में फिर हड़कंप मच गया है।
बता दें कि रामबाई सिन्हा के इस निर्णय से कांग्रेस में सियासी भूचाल आ गया है। वहीं सांसद विजय बघेल के निवास में भाजपा प्रवेश कार्यक्रम रखा गया था। जहां सांसद बघेल ने बीजेपी की सदस्यता दिलाते हुए उनका स्वागत किया। पाटन जनपद पंचायत के दो बार जनपद अध्यक्ष रह चुकी रामबाई सिन्हा पूर्व सीएम भूपेश बघेल के करीबी मानी जाती है।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino activities.