छत्तीसगढ़ : बाड़ी में दफन मिली नवविवाहिता लाश, मचा हड़कंप…जाने क्या है पूरा मामला
बेमेतरा : जिले के साजा विधानसभा के ग्राम पंचायत लुक में एक नवविवाहिता की लाश बाड़ी में एक फिट गड्ढे में गड़ी मिली है. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. मौके पर पहुंची पुलिस और मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है. यह मामला परपोड़ी थाना क्षेत्र है.जानकारी के मुताबिक, मृतिका की पहचान रश्मि वर्मा पति ओमप्रकाश वर्मा उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है. विगत दो महीने पूर्व ही मृतका रश्मि वर्मा की ओमप्रकाश से शादी हुई थी. परिजनों ने मृतका के पति और परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है. वहीं घटना के बाद से मृतका का पति ओमप्रकाश घर से फरार है.
बता दें तीन दिन पहले ही परिजनों ने दोनों पति-पत्नी की परपोड़ी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कर जांच में जुट गई है. पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर शव को जांच के लिए रायपुर लैब भेजा है. जांच के बाद ही हत्या का खुलासा हो पाएगा.
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino slot machine.