CM विष्णु देव साय और राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ईद उल फितर की दी बधाई

0
WhatsApp-Image-2024-04-10-at-9.14.17-PM-860x482

रायपुर : कल पुरे भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में ईद का त्यौहार मनाया जाएगा. जिसे लेकर सभी लोगोंने तैयारी कर ली हैं. वही सभी ईद के चांद का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कल मुसलमानों के रोजे का अंत होगा। इस ख़ास अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख़्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ईद उल फितर के अवसर पर प्रदेश वासियों सहित देश वासियों, विशेष कर मुस्लिम समुदाय को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

सीएम साय ने कहा कि ईद उल फितर पूरे देश में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पवित्र अवसर हमें एक-दूसरे के साथ एकता, समरसता, और सहयोग का अनुभव कराता है। इस मुबारक मौके पर उन्होंने कहा कि यह ईद आप सबके जीवन में नई खुशहाली और सफलता लाए। इस अवसर पर हमें समरसता के संदेश को मजबूती से बढ़ाने का संकल्प करना चाहिए, जो राष्ट्र की समृद्धि और एकता के लिए महत्वपूर्ण है।

वही राज्यपाल ने कहा कि ईद उल फितर पूरे देश में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह पवित्र अवसर हमें एक-दूसरे के साथ एकता, समरसता, और सहयोग का अनुभव कराता है। इस मुबारक मौके पर उन्होंने कहा कि यह ईद आप सबके जीवन में नई खुशहाली और सफलता लाए। इस अवसर पर हमें समरसता के संदेश को मजबूती से बढ़ाने का संकल्प करना चाहिए, जो राष्ट्र की समृद्धि और एकता के लिए महत्वपूर्ण है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *