Accident : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर…पिता-पुत्र की गई जान

1
Accident-Logo-in-660x330

कोरबा। जिले पाली थाना क्षेत्र के डुमरकछार के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार पिता-पुत्र को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।बता दें कि हादसे के बाद पिता की जहां मौके पर ही मौत हो गई थी, वहीं पुत्र गंभीर रुप से घायल हो गया था, जिसकी सांसे चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मामले में पाली थाना प्रभारी चमनलाल सिन्हा ने बताया कि हादसे में पिता और पुत्र दोनों की मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

About The Author

1 thought on “Accident : तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर…पिता-पुत्र की गई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed