मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर जिले के दौरे पर…नारायणपुर के मिनी स्टेशन और विजय शंखनाद महारैली में होंगे शामिल

0
cm

रायपुर : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का एलान कर दिया है। 18वीं लोकसभा चुनाव का आयोजन 7 चरणों में किया जाएगा। पहले चरण का चुनाव 19 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा सीटों पर मतदान होंगे। इनमें बस्तर राजनांदगांव महासमुंद कांकेर सरगुजा रायगढ़ जांजगीर-चंपा कोरबा बिलासपुर दुर्ग और रायपुर लोकसभा सीट शामिल है।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे। नारायणपुर जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बता दें कि, सीएम विष्णुदेव साय सुबह 10 बजे नारायपुर के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री नारायणपुर के मिनी स्टेशन में जाएंगे। इसके बाद वे दोपहर विजय शंखनाद महारैली में शामिल होंगे। जिसके बाद दोपहर 4.15 तक वापस रायपुर लौटेंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed