छत्तीसगढ़ : भाजपा के 43 नेताओं को मिली एक्स श्रेणी की सुरक्षा…राज्य सरकर ने की लिस्ट जारी..!!

0
Big-Breaking-Security-of-two-dozen-BJP-leaders-and-state-BJP-president-withdrawn-from-Chhattisgarh

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर क्षेत्र में बीते कुछ दिनों में दो भाजपा नेताओं की नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। इन दोनों वारदात के बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले भाजपा नेताओं में भय का माहौल है। वहीं कुछ दिनों में होने वाले लोकसभा चुनाव के समय में प्रचार प्रसार करने अंदरूनी क्षेत्रों में जाने से उन्हें नक्सलियो से जान का खतरा है। जिससे राज्य सरकार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए बस्तर संभाग के 43 भाजपा नेताओं को एक्स श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करा रही है।

वहीं सुकमा जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष धनीराम बारसे को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करा रही है। इन नेताओं में बीजेपी के जिला अध्यक्ष से लेकर मंडल अध्यक्ष और युवा मोर्चा के सदस्य के साथ ही युवा मोर्चा अध्यक्ष भी शामिल हैं। साथ ही इन नेताओं में उनको भी को शामिल किया गया है, जिन पर पहले भी नक्सली हमला हो चुके हैं या इन्हें जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा जल्द ही इन सभी नेताओं को एक्स श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।देखें लिस्ट-

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed