सरकार की नई पहल, विधवा महिला को दूसरी शादी करने पर सरकार देगी 2 लाख रुपए…पढ़े पूरी डिटेल्स

1
26

रांची: आपने कभी सोचा नहीं होगा की विधवा महिला के दोबारा शादी करने पर उन्हें 2 लाख रुपये दिय जाएंगे। जी हाँ आप बिल्कुल सही पढ़ रहे हैं. झारखंड सरकार ने प्रदेश की विधवा महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। झारखंड की चंपाई सरकार ने विधवा महिलाओं के लिए विधवा पुनर्विवाह योजना की शुरुआत की है। चंपाई सरकार की ये अपनी तरह की पहली और अनूठी योजना है। झारखंड सरकार विधवा महिलाओं को दोबारा शादी करने पर 2 लाख रुपए की राशि दी जाएगी।

झारखंड सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि ​महिलाओं के कल्याण और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना। इस योजना का संचालन महिला बाल विकास विभाग द्वारा किया जाएगा। सरकार के इस योजना का मतलब है कि महिलाएं अपने जीवन साथी का साथ छुटने के बाद से समाज में अकेली हैं, लाचार हैं और वो फिर से नई जीवन की शुरुआत करना चाहती है। ऐसे विधवा महिलाओं को झारखंड सरकार पुनर्विवाह करने पर आर्थिक सहयोग करेगी।

About The Author

1 thought on “सरकार की नई पहल, विधवा महिला को दूसरी शादी करने पर सरकार देगी 2 लाख रुपए…पढ़े पूरी डिटेल्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *