महतारी वंदन योजना: नहीं भरा है फॉर्म तो तत्काल अप्लाई करें…जानिए आखिरी तारीख!

237
c77

रायपुर। प्रदेश में महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा आवेदन किए जाने का सिलसिला जारी है। महिलाओं द्वारा आवेदन भरने का सिलसिला बीते 05 फरवरी से अनवरत रूप से जारी है। प्रशासन द्वारा आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रही हैं। इस योजना के तहत अब तक 69 लाख 39 हजार 125 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य शासन द्वारा इस योजना के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। प्रदेश में महिलाओं द्वारा 18 फरवरी को एक दिन में ही 01 लाख 10 हजार से अधिक आवेदन किया गया है। आवेदन भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी है।

गौरतलब है कि राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को आगामी मार्च महीने से मिलने लगेगा। फिलहाल योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र महिलाओं से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। सभी जिलों में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर फॉर्म भरवाने के लिए आयोजित किए जा रहे शिविरों में महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ रही हैै। योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश में अब तक ऑफलाइन आवेदन और पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन को मिलाकर कुल 69 लाख 39 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रूपए की सहायता राशि दी जाएगी।जिलावार प्राप्त आवेदन- महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक कोरबा में 02 लाख 63 हजार 956, बलरामपुर जिले में 2 लाख 4 हजार 584, कबीरधाम में 02 लाख 45 हजार 193, कोण्डागांव में 01 लाख 30 हजार 32, सूरजपुर में 02 लाख 02 हजार 12, बस्तर में 01 लाख 75 हजार 556, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 87 हजार 212, जशपुर में 02 लाख 23 हजार 65, रायगढ़ में 02 लाख 96 हजार 599, दुर्ग में 03 लाख 59 हजार 813, गरियाबंद में 01 लाख 85 हजार 293, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 98 हजार 121, बलौदाबाजार में 03 लाख 31 हजार 18, बालोद में 02 लाख 52 हजार 597, बिलासपुर में 03 लाख 78 हजार 85, सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 02 लाख 277, राजनांदगांव में 02 लाख 62 हजार 809, दंतेवाड़ा में 55 हजार 146, सरगुजा में 02 लाख 27 हजार 880, कोरिया में 60 हजार 896, रायपुर में 05 लाख 54 हजार 678, सक्ती में 02 लाख 440, बेमेतरा में 02 लाख 67 हजार 691, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में 01 लाख 13 हजार 817, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 99 हजार 982, धमतरी में 02 लाख 56 हजार 11, बीजापुर में 33 हजार 413, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 88 हजार 447, मुंगेली में 02 लाख 49 हजार 961, महासमुंद में 03 लाख 36 हजार 42, सुकमा में 50 हजार 287, नारायणपुर में 26 हजार 27, कांकेर में 02 लाख 22 हजार 185 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

About The Author

237 thoughts on “महतारी वंदन योजना: नहीं भरा है फॉर्म तो तत्काल अप्लाई करें…जानिए आखिरी तारीख!

  1. My partner and I stumbled over here coming from a different page and thought I might as well check things out. I like what I see so i am just following you. Look forward to looking into your web page yet again.

  2. Awesome blog! Is your theme custom made or did you download it from somewhere? A design like yours with a few simple adjustements would really make my blog shine. Please let me know where you got your theme. Kudos

  3. Hey there! Do you know if they make any plugins to help with Search Engine Optimization? I’m trying to get my blog to rank for some targeted keywords but I’m not seeing very good gains. If you know of any please share. Appreciate it!

  4. Hello it’s me, I am also visiting this website on a regular basis, this web page is actually good and the users are truly sharing pleasant thoughts.

  5. I am extremely impressed with your writing skills as neatly as with the format on your weblog. Is this a paid subject or did you modify it your self? Either way stay up the nice high quality writing, it is rare to look a nice blog like this one today..

  6. My partner and I stumbled over here by a different website and thought I should check things out. I like what I see so i am just following you. Look forward to exploring your web page repeatedly.

  7. Just want to say your article is as amazing. The clearness in your post is simply great and i can assume you are an expert on this subject. Fine with your permission let me to grab your feed to keep updated with forthcoming post. Thanks a million and please continue the enjoyable work.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *