: 15 साल के अंतराल में सोनिया गांधी की संपत्ति 12 गुना बढ़ी, एफिडेविट से हुआ खुलासा…

दिल्ली।कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान से राज्यसभा का नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान चुनावी हलफनामें में उनकी संपत्ति कररीब पौने 12 करोड़ रूपए बताई जा रही है।
बता दें कि सोनिया गांधी इस बार रायबरेली से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। दरअसल, सोनिया की तबीयत खराब रहने लगी, इस कारण से पार्टी उन्हें राज्यसभा के रास्ते संसद भेज रही है। बताया जाता है कि साल 2019 में सोनिया गांधी ने रायबरेली से चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्होंने चुनावी हलफनामे में बताया कि उनकी संपत्ति करीब पौने 12 करोड़ रुपए है। 2019 में सोनिया गांधी ने चुनाव आयोग को संपत्ति का ब्योरा दिया था। जिसमें 11,82,63,916 रूपए बताई है।
इसी तरह 2004 में चुनाव के इनकम एफिडेविट के अनुसार, सोनिया गांधी की 85,68,694 रुपए की संपत्ति थी। जो 2009 में 1,37,94,768 रुपए तक पहुंच गई। 2014 में सोनिया गांधी की संपत्ति में 8 करोड़ रुपए का बढ़ोतरी और संपत्ति करीब 9,28,95,288 रुपए पहुंच गई। जिसके बाद 2004 से 2019 तक के 15 साल के अंतराल में सोनिया गांधी की संपत्ति 12 गुना बढ़ी है।
About The Author

Khám phá các sòng bạc trực tuyến hàng đầu được xếp hạng năm 2025. So sánh tiền thưởng, lựa chọn trò chơi và độ tin cậy của các nền tảng hàng đầu để có trải nghiệm chơi game an toàn và bổ íchsòng bạc