आज का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री  साय मंत्रालय में अधिकारियों -कर्मचारियों की लेंगे बैठक, केंद्रीय चुनावी कार्यालय का करेंगे शुभारंभ

1
t777

रायपुर । मुख्यमंत्री  साय आज राजधानी के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इस दौरान सीएम साय मंत्रालय में अधिकारियों कर्मचारियों की बैठक लेंगे।  साथ ही रायपुर केंद्रीय चुनावी कार्यालय का शुभारंभ करेंगे।सभी 11 लोकसभा क्षेत्र में चुनावी कार्यालय खुलेंगे. कार्यालयों में लोकसभा चुनाव का संचालन होगा।

सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाना हैभारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में आज  सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह दिवस महात्मा गांधी का निर्वाण दिवस भी है। इस संबंध में मंत्रालय नवा रायपुर के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने समस्त विभागाध्यक्ष, समस्त संभागायुक्त, सभी कलेक्टरों, सभी जिला पंचायत के सीईओ सहित अन्य अधिकारियों को सफल आयोजन के लिए एक परिपत्र जारी किया गया है।परिपत्र में कहा गया है कि 30 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे दो मिनट का मौन आयोजन किया जाना है और अन्य काम तथा गतिविधियों को रोक दिया जाना चाहिए। जहां कहीं संभव हो, दो मिनट के मौन की अवधि शुरू होने तथा समाप्त होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन से दी जानी चाहिए।

About The Author

1 thought on “आज का कार्यक्रम : मुख्यमंत्री  साय मंत्रालय में अधिकारियों -कर्मचारियों की लेंगे बैठक, केंद्रीय चुनावी कार्यालय का करेंगे शुभारंभ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed