छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव और हेमचंद मांझी को मिलेगा पद्मश्री सम्मान, CM विष्णुदेव साय ने दी बधाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ के जागेश्वर यादव और हेमचंद मांझी को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान मिलेगा। वहीं सीएम विष्णुदेव साय ने जागेश्वर यादव और हेमचंद मांझी को पद्मश्री सम्मान मिलने पर बधाई दी है। नारायणपुर के रहने वाले हेमचंद मांझी को वैद्यराज मांझी के नाम से अबूझमाड़ क्षेत्र में जाना जाता है। वे पारम्परिक आयुर्वेद से आदिवासियों का इलाज करते हैं।

स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें भारत सरकार यह सम्मान देने जा रही। वहीं बिरहोर आदिवासियों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले जागेश्वर यादव को भी पद्मश्री सम्मान मिलेगा। जशपुर के रहने वाले बिरहोर के भाई के नाम से प्रसिद्ध जागेश्वर यादव को आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फोन करके बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने जागेश्वर दादा को खुद फोन करके बताया
आदिवासियों को बेहतर जिंदगी देने के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले जागेश्वर यादव, अब पद्मश्री जागेश्वर यादव कहलायेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जागेश्वर दादा को खुद फोन करके बताया कि उन्हें भारत सरकार द्वारा #पद्मश्री पुरस्कार मिला है और राष्ट्रपति जी से पुरस्कार लेने उन्हें दिल्ली जाना है। यादव को आदिवासियों के उत्थान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह सम्मान भी प्रदान किया गया है।
About The Author


Explore the ranked best online casinos of 2025. Compare bonuses, game selections, and trustworthiness of top platforms for secure and rewarding gameplaycasino bonus.